फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Follow a healthy lifestyle to avoid forgetfulness

भूलने की बीमारी से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Follow a healthy lifestyle to avoid forgetfulness
जिला अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते सीएमओ डॉक्टर स? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डिमेंशिया जागरुकता सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया, जो 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भूलने की बीमारी से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय डिमेंशिया जागरुकता सप्ताह के शुभारंभ पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) मुख्य रूप से बुजुर्गों की बीमारी है। जिसमें व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की चीजों को भूलने लगता है। सामान्य जीवन के लिए भी दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है। ऐसे लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। सकारात्मक रहें। नियमित व्यायाम करते रहें।
विज्ञापन

एनसीटी सेल नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रोग समय रहते अगर पहचान लिया जाए तो व्यक्ति को बिगड़ती हुई स्थिति से बचाया जा सकता है, जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा जागरुकता आवश्यक है। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से अंशिका सिंह, साइकोथेरेपिस्ट देवेेंद्र सिंह, विभू प्रताप सिंह, पंकज कुमार, मुदस्सर अली, लोहित भारती, बुशरा अंसारी, सूर्य प्रताप, चेतन मदान, हिमांशु, प्रीति, विभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed