फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog stopped trains at a speed of

कोहरे ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped trains at a speed of
घने कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया है। सोमवार सुबह पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक पूरा शहर घने कोहरे की चपेट में रहा।
विज्ञापन

सर्द हवाओं के कारण ठंडक भी काफी बढ़ी और पारा कुछ लुढ़का। कोहरे में सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को परेशानी हुई तो नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतें आईं। दस बजे के बाद खिली धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। उधर, कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पर पहुंची। धुंध में सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार कम रही और हेड लाइट्स का सहारा लेना पड़ा।

सर्द हवाओं के कारण सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। इससे पहले यह तापमान सात से दस डिग्री के आसपास चल रहा था। सुबह धूप निकलने तक मौसम में काफी ठिठुरन रही। दुपहिया वाहनों पर बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे अभिभावक भी मौसम के इस मिजाज से काफी परेशान रहे। शहर के अंबाला रोड, देहरादून रोड और अन्य बाजारों में वाहन भी कोहरे में काफी कम रफ्तार और हेड लाइट्स के साथ चलते नजर आए। उधर, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed