{"_id":"639f55f4203d1b4e717399f0","slug":"fog-stopped-the-speed-of-vehicles-saharanpur-news-mrt6183023157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात तक छाये रहा कोहरा
- फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की रात भर मौसम में कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खास बात हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि दिन में खिली धूप से सर्दी से राहत दिलाने का काम किया।
जनपद में बीते तीन दिन से सर्दी का असर बढ़ा हुआ है। शनिवार की सुबह भारी कोहरा रहने के बाद दिन में आसमान साफ रहा था, लेकिन रात के नौ बजते ही देहात के साथ ही शहर में भी कोहरा छाने लगा था। रात 12 बजे तक अनेक क्षेत्रों में कोहरा और घना हो गया। ऐसे में वाहनों के संचालन में परेशानी रही। गलियों में लगी लाइटों की रोशनी भी काम नहीं आई। कोहरे और ठंड के कारण शाम होते ही बाजार भी सूने हो रहे हैं। रविवार की सुबह देहात क्षेत्रों में कोहरा रहा, लेकिन वह आठ बजे तक छट गया। इसके बाद दिन भर खिली धूप रही, जिसने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। आगामी दिनों में भी मौसम की ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।
बाजारों में लौटी रौनक
सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है। इसकी वजह से गर्म कपड़ों जैसे स्वेटर, जर्सी, जैकेट, कोट पेंट, जुराब, जूते, मफलर, गर्म टोपी आदि की बिक्री में उछाल आया है। बाजारों में दुुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। इसके अलावा शहर भर में सड़कों पर गर्म कपड़ों की बिक्री चल रही है। मंगलवार को लगने वाले बाजार में भी सबसे अधिक बिक्री गर्म कपड़ों ही की हो रही है। इसके अलावा अनेक सूखे मेवाओं की भी बिक्री बढ़ी है। इनमें च्यवनप्राश, बादाम, अखरोट, काजू, चिलगोला, खजूर आदि शामिल हैं।