फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flaws found in PCF's Paddy Purchase Center

पीसीएफ के धान क्रय केंद्र में मिलीं खामियां

Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in PCF's Paddy Purchase Center
चिलकाना (सहारनपुर)। पीसीएफ के रीजनल मैनेजर, एडीसीओ और एआरसीओ बुधवार को पीसीएफ के धान क्रय केंद्र में पहुंचे और जांच के दौरान अधिकारियों को केंद्र में खामियां मिली तो अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

चिलकाना में स्थित मंडी परिसर में चल रहे पीसीएफ के धान क्रय केंद्र में निरंतर गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी। पांच दिन पहले भी एडीसीओ ने केंद्र में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनकर धान तुरंत खरीदने की निर्देश दिए थे। बुधवार शाम को धान क्रय केंद्र में पहुंचे एडीसीओ अरिमर्दन सिंह गौर, रीजनल मैनेजर सुमन और एआरसीओ अशोक कुमार ने स्टॉक रजिस्टर, टोकन रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों की जांच की। इसमें कई काम खामियां मिलीं। टोकन रजिस्टर में किसी भी किसान का नाम अंकित नहीं था। रजिस्ट्रेशन रजिस्टर में किसी भी किसान का फोन नंबर नहीं मिला। रिकॉर्ड के हिसाब से बारदाने के 500 बोरे कम मिले।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने अधिकारियों को बताया कि बुधवार को 250 क्विंटल धान खरीदा है, जबकि क्रय केंद्र में उपस्थित किसान फैयाज तथा इलियास ने अधिकारियों को बताया कि वह सुबह से ही केंद्र पर मौजूद है। आज कितना भी धान नहीं खरीदा है। केंद्र में धान साफ करने का पंखा भी नहीं मिला। केंद्र में धान तौलने के दो कांटे दिए हैं, इसमें से एक मिला। उस पर भी मुहर नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने क्रय केंद्र के प्रभारी को लताड़ पिलाई। अधिकारियों ने कहा कि यदि कमियां पूरी नहीं कीं, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed