{"_id":"65a6f93e59f9f847d80dda5f","slug":"five-vehicles-collide-on-doon-highway-in-fog-four-injured-including-congress-leader-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16655-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे में दून हाईवे पर भिड़े पांच वाहन, कांग्रेस नेता सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे में दून हाईवे पर भिड़े पांच वाहन, कांग्रेस नेता सहित चार घायल
Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। कोहरे के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बीती रात गांव टांको सुंदरपुर में एक के बाद एक पांच गाड़ी आपस में टकरा गई। इसमें सहारनपुर निवासी कांग्रेस नेता फरहान अहमद सहित उनके तीन साथी घायल हो गए। अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आईं।
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात 10:30 बजे टांको सुंदरपुर में दून कॉलेज के पास हुआ। सहारनपुर के पुरानी मंडी निवासी कांग्रेस नेता काजी फरहान अपने साथियों फहीम अहमद, आजम खान, मेरठ निवासी ऋषभ और खतौली निवासी काजी सलमान देहरादून से कार द्वारा सहारनपुर लौट रहे थे। सामने चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने पर एक के बाद एक करके पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में काजी फरहान सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल भिजवाते हुई क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया।
हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान काजी फरहान की गाड़ी को हुआ है। हालांकि एयरबैग खुलने के चलते सभी की जान बच गई। अन्य गाड़ियों के सवार मामूली चोट होने के कारण अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बिहारीगढ़ थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कुछ लोग घायल हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भिजवा दिया गया था। अभी किसी भी वाहन चालक की तरफ से नहीं आई है।