{"_id":"68e412739876eba791075379","slug":"five-trains-made-passengers-wait-at-the-railway-station-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160288-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कराया इंतजार
विज्ञापन
- सरयू यमुना, मौर्य ध्वज, गोल्डन टेंपल, जननायक एक्सप्रेस पहुंचीं लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को लंबी दूरी की सरयू यमुना, गोल्डन टेंपल, जननायक, जनसाधारण और मौर्य ध्वज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस आठ घंटे, बरौनी-जम्मूतवी मौर्य ध्वज छह घंटे की देरी से पहुंची। दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस साढ़े छह, गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना दो घंटे और मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस एक घंटे लेट आई। योग नगरी ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, बाड़मेर-जम्मूतवी शलीमार एक्सप्रेस निरस्त रही। ये दोनों ट्रेनें पंजाब में आई बाढ़ से रद्द चल रही है। इन ट्रेनों के बहाल होने का यात्रियों को इंतजार है। दोनों ट्रेनें प्रतिदिन चलतीं हैं। दिल्ली के लिए सुबह पैसेंजर के बाद शालीमार, इंटरसिटी और सुपर एक्सप्रेस हैं। शालीमार एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से कामकाजी लोगों को काफी राहत मिलेगी।