लखनौती। विवाद और दुर्घटनाओं में तीन कांवड़िये और दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो महिलाओं को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।
पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में घटी, जहां पर करीब 20 दिन पूर्व लड़की को ले जाने के मामले में दो पक्षों में मारपीट होने के बाद पथराव हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर अलग-अलग किया। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। उधर, करनाल से कांवड़ लेने के लिए जा रहे कांवड़िये जैसे ही शकरपुर-दौलतपुर मार्ग स्थित माजरी मोड पर पहुंचे तो शुभम, अजय, दीपक की बाइक से टक्कर हो गई। इनमें तीनों कांवड़िये मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वे कांवड़ के लिए लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।