{"_id":"60709b758ebc3e5904762241","slug":"five-notice-due-to-construction-on-nazul-s-land-saharanpur-news-mrt5337706172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की भमि पर निर्माण के चलते पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की भमि पर निर्माण के चलते पांच को नोटिस
विज्ञापन
सहारनपुर। नजूल की भूमि पर कब्जे और अनाधिकृत रूप से निर्माण करने के मामले में नगर निगम ने पांच लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसके माध्यम से जमीन पर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इसके बाद से कब्जाधारकों में हड़कंप है।
घंटाघर चौक से कोर्ट रोड पुल तक नजूल की काफी जमीन है। जिस पर पहले से दुकानें और अन्य निर्माण चले आ रहे हैं। बीते कुछ समय में देखने में आया है कि जिन लोगों को उक्त जमीनों का आवंटन था वे दूसरे लोगों को बेचकर या फिर पुराने भवनों को तोड़कर नए सिरे से व्यावसायिक निर्माण कर रहे हैं। करीब आठ माह पहले घंटाघर के पास नजूल की जमीन पर बड़ा निर्माण किया गया। मामला बोर्ड बैठक में उठा था। जिसमें सत्तारूढ़ दल का संरक्षण होने के आरोप भी पार्षदों ने लगाया था। इसके बावजूद निगम आज तक कार्रवाई नहीं कर सका है। इसके परिणामस्वरूप अब एक अन्य व्यक्ति ने भी पुराना निर्माण ध्वस्त कर व्यावसायिक निर्माण कर लिया है। प्रथम तल पर भी निर्माण जारी है।
प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ने बीती 25 मार्च के अंक में नजूल की भूमि पर कब्जे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए। अब दो दिन पहले ही निगम ने नजूल की जमीन पर निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। कुल पांच नोटिस जारी करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
नजूल की भूमि पर निर्माण किए जाने की शिकायत नगरायुक्त को मिली थी। उनके निर्देश पर जांच चल रही है। हाल ही में पांच लोगों को नोटिस जारी करके भूमि पर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। यदि कब्जा अवैध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।-अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगरायुक्त