{"_id":"64e652a7b1e74fb3a70b5a84","slug":"five-new-water-vending-machines-will-be-installed-at-railway-station-survey-done-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-8152-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी पांच नई वाटर वेंडिंग मशीनें, सर्वे हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी पांच नई वाटर वेंडिंग मशीनें, सर्वे हुआ
Thu, 24 Aug 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नई वाटर वेंडिंग मशीनें लगेंगी। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों व स्थानीय अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। अगले महीने से मशीनें शुरू हो जाएंगी। अभी तक रेलवे स्टेशन पर कोई वेंडिंग मशीन नहीं है।
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। जंक्शन पर 140 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं, डेढ़ लाख से अधिक यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए छह प्लेटफार्म पर लगभग 153 पानी की टोटियां लगी हैं। वहीं छह पर वाटर कूलर लगाया गया है। इसके बाद भी ट्रेनों के आते ही स्टेशन पर पानी के लिए मारामारी रहती है।
15 रुपये में रेल नीर की बोतल भी उपलब्ध कराई जा रहा है। वहीं जो वाटर वेंडिंग मशीनें पहले लगी थीं, उनका समय पूरा हो गया था। इसलिए अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार, पांच और छह पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। जिस कंपनी को मशीनों का टेंडर हुआ है, उसके प्रतिनिधियों ने सहारनपुर पहुंच सर्वे कर प्लेटफार्मों पर जगह चिह्नित कर ली है। जल्द मशीनें आएंगी।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पांच नई वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जानी हैं। इसके लिए कंपनी को टेंडर हो गया है। अगले महीने के पहले सप्ताह तक स्टेशन पर मशीनें लग जाएंगी। इससे यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध होगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला