फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five miscreants including the robbed scooty caught

लूटी गई स्कूटी सहित पांच बदमाशों को पकड़ा

Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five miscreants including the robbed scooty caught
मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई स्कूटी के साथ पांच बदमाशों को धर दबोचा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतीय ने बताया कि 25 मार्च को रायपुर लांडापुल मार्ग पर बदमाशों ने एक चिकित्सक को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उस पर राड से हमला कर स्कूटी लूट ली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नौशेरा स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास से एक संदिग्ध को धर दबोचा। उसको थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने विगत दिनों हुई स्कूटी लूट की घटना को स्वीकार करते हुए अपने साथ लूट करने वाले लोगों के नाम का खुलासा किया। इस पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर स्कूटी को बरामद करते हुए उसके साथी प्रवीण पुत्र लाल सिंह निवासी जाटोवाला, अमन पुत्र रतन निवासी नकुड़ हाल निवासी भटौली थाना यमुनानगर, करण पुत्र प्रवीण पुत्र निवासी भटौली, लखविंद्र उर्फ लक्की पुत्र धर्मपाल निवासी शांति कॉलोनी, साहिल उर्फ शिवा पुत्र मोहनलाल निवासी जड़ोदी थाना यमुनानगर को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लखविंदर उर्फ लक्की शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी यमुनानगर में मामले दर्ज हैं। अन्य बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed