फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five independents bought nomination papers on the first day, did not submit them

Saharanpur News: पहले दिन पांच निर्दलीयों ने खरीदे नामांकन पत्र, जमा नहीं कराए

Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five independents bought nomination papers on the first day, did not submit them
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। राजनीतिक दल के किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पहले दिन पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इन सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र लिए हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट पर अभी तक बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर अन्य किसी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही नामांकन पत्र लेने और जमा कराने में तेजी आएगी। बुधवार को नामांकन पत्र लेने वालों में अजय त्यागी, शबनम कुरैशी, केशोराम गुप्ता, राशिद अली खान और मोहम्मद इनाम शामिल हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक लिया और जमा किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रत्याशी के लिए साढे 12 हजार रुपये जमानत राशि रखी है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह ने बताया कि पहले दिन पांच नामांकन पत्र लिए गए हैं और किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्ष, ईवीएम गारद और ट्रेजरी गारद का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलक्ट्रेट के दोनों प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मैटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही कलक्ट्रेट में अंदर आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed