{"_id":"647640307b7075f0130d6c84","slug":"five-including-two-brothers-drowned-in-yamuna-search-continues-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-3383-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यमुना में डूबे दो भाइयों समेत पांच की मौत, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यमुना में डूबे दो भाइयों समेत पांच की मौत, एक की तलाश जारी
Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सागर उर्फ निक्की का फाइल फोटो
सहारनपुर। नकुड, गंगोह और सरसावा क्षेत्र में मंगलवार को दशहरा स्नान पर यमुना नदी में डूबे दो भाइयों समेत पांच की मौत हो गई जबकि एक की तलाश जारी है।
नकुड़ में मंगलवार को दशहरे पर गांव रानीपुर निवासी अनमोल (16) पुत्र नवीन, गांव अघ्याना निवासी उसके दोस्त सागर उर्फ निक्की (15) व उसका बड़ा भाई विक्की (20) पुत्रगण मांगेराम यमुना में नहाने गए थे। यमुना में डूबने लगे अनमोल को बचाने के लिए सागर और विक्की (दोनों लगे भाई) कूद गए। बहाव तेज होने के कारण तीनों ही नदी में डूब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विक्की, सागर और अनमोल के शव निकाले गए।
शामली जिले के गांव भनेड़ा निवासी लक्की (12) पुत्र संजय अपनी ननिहाल गंगाेह के गांव मोहडा में आया हुआ था। वह परिवार के साथ दौलतपुर घाट पर दशहरा स्नान करने गया था। स्नान करते वक्त लक्की डूब गया। एक घंटे बाद उसका शव निकाला गया।
उधर, गंगोह के गांव आलमपुर निवासी तसव्वर उर्फ भूरा (20) पुत्र राशिद अपने चार दोस्तों के साथ ततारपुर खुर्द गांव के पास यमुना में नहाते समय डूब गया। देर रात उसका शव निकाला गया। 15 दिन बाद तसव्वुर का निकाह होना था।
विज्ञापन
सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी समद (14) पुत्र अहसान यमुना में नहाते हुए जलधारा में बह गया। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हैं।