फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five-hour block at Ambala Cantonment station, eight trains' platforms changed

Saharanpur News: अंबाला छावनी स्टेशन पर पांच घंटे का ब्लॉक, आठ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Thu, 03 Sep 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five-hour block at Ambala Cantonment station, eight trains' platforms changed
सहारनपुर। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड में सुपरस्ट्रक्चर डायमंड सिंगल प्वाइंट नंबर 225बी/226 पर 52 किलोग्राम की पटरी को हटाकर 60 किलोग्राम की पटरी लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए नौ सितंबर को सुबह 10:45 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते इस दिन अंबाला छावनी स्टेशन से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। इनमें अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय तीन, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस दो के बजाय तीन और जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस दो के बजाय चार नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी निर्धारित प्लेटफॉर्म से अलग प्लेटफॉर्म पर आएंगी। जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म दो के बजाय तीन, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म छह पर आएगी। सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी स्टेशन के पूछताछ केंद्र से लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed