{"_id":"5b5b6a794f1c1bab7d8b501b","slug":"five-died-in-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पांच की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पांच की जान गई
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में बारिश में गिरा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में शुक्रवार को तेज बारिश में दो जगहों पर मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक जगह पर करंट में चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर के सिंगा के परिवार के लिए आफत बनकर बरसी। अपराह्न सवा तीन बजे अचानक भरभराकर गिरे कच्चे मकान के मलबे में एक ही परिवार के आठ लोग दब गए।
मलबे में दबे लोगों को मोहल्लावासियों ने किसी तरह निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां बच्ची सहित तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेष का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। रामपुर मनिहारान में जुमे की नमाज पढ़कर निकल रहे एक युवक की विद्युत पोल में आए करंट से मौत हो गई। युवक की अगले माह शादी होनी थी। वहीं, हैदरनगर में छत के भरभराकर गिरने से गृह स्वामी की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर की गली नंबर 11 में सिंघा का परिवार रहता है। शुक्रवार की अपराह्न सिंघा पुत्र अंतु अपनी पत्नी त्रिशला(50), बेटे विनोद, पुत्रवधु नीलम(30), पौत्री अन्नू(8) और तन्नु, बेटी मीना और 12 दिन के नवजात बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में बैठे हुए थे। अपराह्न करीब सवा तीन बजे कच्चा मकान भर भराकर गिर गया।
विज्ञापन
मकान के गिरने की आवाज तथा छत और दीवारों के मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग सिंघा के घर की और दौड़ पड़े। लोगों ने बमुश्किल मलबे को हटाकर उसमें दबे परिवार को बाहर निकाला। साथ ही 108 एंबुलेंस को बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां त्रिशला पत्नी सिंघा, नीलम पत्नी विनोद और अन्नु पुत्री विनोद को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया, जिनमें से भी कई की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर मनिहारान, तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
रामपुर मनिहारान के मोहल्ला बाजार कलां निवासी सोनू पुत्र महबूब (26) की दिल्ली रोड थाने के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान थी। दोपहर दो बजे वह दिल्ली रोड स्थित तकिए वाली मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद सोनू मस्जिद से बाहर आ रहा था। उसी समय विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आने से सोनू गिर पड़ा।
दूसरे नमाजी लाइन बंद कराकर सोनू को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि एक माह बाद सोनू की शादी होने वाली थी उसका रिश्ता कैराना हुआ था। परिजनों ने हादसा बताकर किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। लोगों का कहना है बारिश के कारण पोल में करंट आया हुआ था।
तीतरो प्रतिनिधि के मुताबिक हैदरपुर निवासी चालीस वर्षीय जसबीर सिंह बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद मकान में सो गया था। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। बारिश के चलते देर रात जसबीर के मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। आवाज सुनकर जागे परिजनों ने जसबीर को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, रादौर में दो मकान गिरने से हजारों रुपये के सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी सीताराम और ज्योतिराम के बारिश के चलते मकान ढह गए। उस समय उनके परिवार के खेत पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हो सकी।
गंगोह में भी बारिश के चलते बहलोलपुर गांव में मनोज और उसके भाई जितेंद्र के मकान गिर गए। उस समय दोनों के परिवार बाहर थे। अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि मलबे में दबकर हजारों रुपये का नुकसान हुअा।