{"_id":"698a332db16f42cfbd01d096","slug":"five-departments-will-work-together-to-prevent-road-accidents-action-plan-ready-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-169057-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच विभाग मिलकर रोकेंगे सड़क हादसे, एक्शन प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच विभाग मिलकर रोकेंगे सड़क हादसे, एक्शन प्लान तैयार
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस ने तैयार किया 66.84 करोड़ का प्रस्ताव
- पीए सिस्टम, रिकवरी वैन, पांच क्रेन कटर, ट्रामा सेंटर, मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा कार्य होगा
सहारनपुर। लगातार हो रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए पांच विभागों ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 66.84 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जनपद के मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा, पीए सिस्टम, ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे और ट्रामा सेंटर बनेंगे।
इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस सॉफ्टवेयर के मुताबिक, बीते वर्ष 2025 में 621 सड़क हादसे हुए। इनमें 349 लोगों की जान गई। 350 गंभीर घायल हुए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 153 लोग सामान्य घायल हुए। बढ़ते सड़क हादसों की रोकथाम के लिए संभागीय परिवहन, लोक निर्माण, पुलिस, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन प्लान बनाया है। 66.84 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इसमें पुलिस विभाग की भागीदारी 2.53 करोड़ है, जिसमें पीए सिस्टम, रिकवरी वैन, सेफ्टी बैटन, क्रेन कटर आएंगे। मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ रुपये से ट्रामा सेंटर, 15.21 करोड़ से फतेहपुर सीएचसी में ट्रामा सेंटर, चिकित्सीय उपकरण, पांच तहसील पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस होंगी।
लोक निर्माण विभाग 38.18 करोड़ में सड़क सुरक्षा कार्य कराएगा। 1.59 करोड़ से संभागीय परिवहन विभाग नागल-टपरी, रामपुर मनिहारान-नानौता और शाकंभरी रोड पर ऑटोमेटिक डिटेक्शन कैमरे लगाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे रोकना प्राथमिकता में है। इसके लिए कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- इन तिराहे-चौराहों पर होंगे सुधार कार्य
गंदेवड़-हथिनीकुंड मार्ग के पुल पर ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य, नकुड़-शाहजहांपुर-चिलकाना में चौराहे का सुधार कार्य एवं चार लेन, सहारनपुर-नकुड़-गंगोह-थानाभवन पर तिराहे का सुधार कार्य, सहारनपुर-नकुड़-गंगोह-थानाभवन मार्ग पर शोभित यूनिवर्सिटी चौराहे का सुधार कार्य होगा। इसके अलावा सहारनपुर-नकुड़-गंगोह-थानाभवन मार्ग पर बिड़ौली तिराहे का सुधार कार्य किया जाएगा। इसी मार्ग पर तीतरों चौराहे पर भी सुधार होगा।
-- इनका होगा चौड़ीकरण
- दिल्ली-यमुनोत्री से रामनगर ढमोला नदी होते हुए सहारनपुर-नागल मार्ग तक
- सहारनपुर-चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग
- दाबकी-कैलाशपुर मार्ग
- हसनपुर चौक से रजवाहा पटरी होते हुए बड़गांव मार्ग
- भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग
- पुराना एनएच 73 (नया एनएच 344) से गागलहेड़ी-सहारनपुर होते हुए सरसावा तक
-- सड़क हादसे रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसमें कई विभाग मिलकर काम करेंगे। 66.84 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रयास यही है कि सड़क हादसे कम से कम हों और लोगों की जान न जाए। - धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग