फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First line warriors who have been vaccinated will be vaccinated on 22

टीकाकरण से छूटे प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को 22 को लगेगा टीका

Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
First line warriors who have been vaccinated will be vaccinated on 22
सहारनपुर। 11, 12 और 18 फरवरी को टीका लगवाने से रह गए प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को 22 फरवरी को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर 29 बूथ रहेंगे। टीकाकरण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है, जिसमें प्रथम पंक्ति के योद्धाओं जैसे पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, नगर निकाय आदि विभागों के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे योद्धा बचे हैं, जो 11, 12 और 18 फरवरी को टीका लगवाने से रह गए हैं। ऐसे सभी योद्धाओं के लिए ही 22 फरवरी को टीकाकरण अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चार-चार, जबकि पुलिस लाइन, नेहरू मार्केट और केयर हॉस्पिटल में दो-दो बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा तारावती हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर, अशोक विहार, माहीपुरा और गढ़ी मलूक में एक-एक बूथ रहेगा। इनके अलावा सीएचसी गंगोह, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी सरसावा, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता और सीएचसी बेहट में एक-एक बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला
सहारनपुर। शनिवार को जनपद में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, जो शहर का ही रहने वाला है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10541 हो गई है। उधर, दो मरीज शनिवार को ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 10 एक्टिव मरीज बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed