{"_id":"58e541fe4f1c1b084a5b473a","slug":"first-ayush-hospital-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बनेगा प्रदेश का पहला आयुष अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बनेगा प्रदेश का पहला आयुष अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने में जुटी केंद्र सरकार की पहल पर शुरू हुई योजना का सीधा लाभ अब सहारनपुर को मिलने वाला है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने यहां पहला आयुष अस्पताल खोलने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
इसके तहत जमीन की तलाश की जा रही है। एक एकड़ में बनने वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में 50 मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा होगी। जमीन मिलते ही अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आयुष अस्पताल मिलने से गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को भारी राहत मिल सकेगी।
दरअसल, केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों को आयुष अस्पताल और योग स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। मगर, तत्कालीन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण यह प्रस्ताव कागजों में ही दबकर रह गया था।
विज्ञापन
प्रदेश की भाजपा की सरकार के गठन और सहारनपुर के विधायक के आयुष मंत्री बनने के बाद केन्द्र की इस योजना पर दोबारा से काम शुरू हो गया है। शहर के आसपास ही छह बीघा (एक एकड़) जमीन की तलाश कर यहां अत्याधुनिक आयुष अस्पताल तैयार करने की योजना है।
इसके लिए बाकायदा राज्य सरकार ने केन्द्र को भी अपना प्रस्ताव भेज दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सहारनपुर में बनने वाला यह प्रदेश का पहला चिकित्सालय होगा।
प्रत्येक जिलों में इसी तर्ज पर आयुुष अस्पताल खोलने की योजना है। विभागीय अधिकारियों को संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। शासन से दिशा निर्देश मिलने के बाद विभाग ने जमीन तलाशनी शुरू कर दी है।
- जनपद में आयुष अस्पताल बनने से मरीजों को भारी राहत मिलेगी। गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को बाहरी जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आयुष के जरिए रोगों का स्थाई और आरामदायक इलाज किया जा सकता है। - डा. पीडी गर्ग, संरक्षक ग्रेजुएट होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन।
- सहारनपुर में आयुष अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर जमीन की तलाश शुरू की गई है। जमीन मिलने ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डा. रामकृपाल, आयुर्वेद अधिकारी।
- आयुर्वेद के जरिए कई ऐसी बीमारियां हैं जिनका आसानी से इलाज किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय लोगों को अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए अस्पताल का निर्माण करेगी। सहारनपुर में आयुष अस्पताल के जमीन तलाश की जा रही है। इसके मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। प्रत्येक जिलों में ही ऐसे ही अस्पताल खोलने की योजना है। -डा. धर्मसिंह सैनी, आयुष मंत्री