फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing on meat trader, attack on police, main accused arrested

Saharanpur News: मीट व्यापारी पर फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Firing on meat trader, attack on police, main accused arrested
देवबंद। रणखंडी गांव में मीट के भाव को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग चार लोगों ने व्यापारी पर फायरिंग कर दी, इसमें व्यापारी बाल-बाल बच गया। पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो मुख्य आरोपी ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसमें तीन आरोपी फरार हो गए। गुनारसी गांव निवासी संजय ने रणखंडी मार्ग पर मीट की दुकान की हुई है। शुक्रवार की रात रणखंडी गांव के चार युवक वहां मीट खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान भाव को लेकर उनकी संजय से कहासुनी हो गई। इसे लेकर युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। सीओ अभितेष सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान जब पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस पर भी हमला कर दिया। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि मीट व्यापारी संजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी नीटू उर्फ प्रवीण को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से तमंचा, एक खोखा और बलकटी बरामद हुआ है। जबकि उसके साथी नीरज, लविश और पंकज की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed