{"_id":"6786b32cda46f36fc7010044","slug":"firing-on-a-house-in-ghatampur-village-case-registered-against-three-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-140418-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घाटमपुर गांव में मकान पर फायरिंग, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घाटमपुर गांव में मकान पर फायरिंग, तीन पर केस दर्ज
Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा। घाटमपुर गांव में सोमवार देर रात एक मकान प ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मकान के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके यहां पर दो रिश्तेदार आए हुए थे, जिन्हें मारने के लिए हमलावर आए थे।
घाटमपुर गांव निवासी हमीद पुत्र बशीर ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर में लेटा हुआ था। रात करीब 11:30 बजे मकान के बाहर फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान कई गोली लकड़ी के दरवाजे को पार करते हुए अंदर आ गई। मकान के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि कुछ देर बाद फायरिंग बंद हो गई, तभी आवाज आई कि एक तो मर गया, इस बार घर के किसी अन्य व्यक्ति को मार देंगे। हमीद ने बताया कि उसने हिम्मत जुटाकर गेट के छेद से बाहर देखा तो तीन, चार व्यक्ति हाथों में पिस्टल व तमंचा लिए हुए थे। इनमें से तीन लोगों को उसने पहचान लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दस, बारह खोखे बरामद किए।
हमीद के बेटे महताब ने बताया कि परिवार में मंडावर गांव के दो रिश्तेदार आए थे। उन्हीं को मारने के लिए हमलावर यहां पर आए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ पुत्र अकबर, रूबानी पुत्र महमूद, कंवर पुत्र तोयब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।