{"_id":"63091357ae451b2f8206bd21","slug":"fire-in-truck-laden-with-gas-cylinders-from-high-tension-line-saharanpur-news-mrt602480365","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तारों से गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तारों से गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
साल्हापुर में मौके पर पहुंचे एसडीएम और लोगों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
हाईटेंशन लाइन से गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक में लगी आग
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव साल्हापुर के पास नीचे लटके हाईटेंशन लाइन के तारों से छू जाने से खाली गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एसडीएम, सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
शुक्रवार को इंडेन गैस कंपनी के खाली सिलिंडर लेकर एक ट्रक विकासनगर से हरियाणा के करनाल जा रहा था। ट्रक चालक जयकुमार ने बताया कि जैसे ही वह गांव साल्हापुर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक बस को साइड देते समय ट्रक नीचे लटकी एचटी लाइन के तारों को छू गया और अचानक से ट्रक के टायर फट गये तथा सिलिंडरों में आग लग गई। उसने तुरंत ही ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी तथा ट्रक में रखे आग बुझाने के सिलिंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ अरविंद सिंह पुंडीर, कोतवाल नरेश कुमार सहित नकुड़ व सरसावा थाने से पुलिस फोर्स व सौराना फायर ब्रिगेड स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आग बुझने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका। गनीमत रही कि सिलिंडर खाली थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

साल्हापुर में ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन