{"_id":"5ed2a0938ebc3e904f43a033","slug":"fire-in-kiosks-burnt-to-ashes-saharanpur-news-mrt4840978110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखे में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ खाक
विज्ञापन
साढौली कदीम में खोके में आग लगने से जला सामान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव तिड़फुआ में सड़क किनारे रखे एक परचून के सामान के खोखे में आग लगने से उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। खोखे के मालिक सोनू पुत्र मदनपाल के अनुसार रात करीब ढाई बजे उसके खोखे में अचानक आग लग गई और सारा समान जल गया। जब घटना घटी तो उस समय खोके के पास घर में सो रही महिला की आंख खुल गयी और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर खोखे के मालिक व पड़ोसी उठ गए और उन्होंने आग पर काबू पाया। पीड़ित सोनु के अनुसार आग से करीब 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस चौकी टोडरपुर में घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घेर का ताला तोड़कर पशु चोरी
गंगोह। घेर का ताला तोड़कर पशु चोरी कर लिए गए। मोहल्ला कुरैशियान निवासी सोनू पुत्र शराफत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में जोहड़ वाली गली में उसने अपना घेर बनाया हुआ है। वह अपने पशुओं को वहीं पर बांधता है। शुक्रवार को वह घेर का ताला लगाकर घर चला आया। रात में करीब 12 बजे वह अपने पशुओं को चारा डालकर सो गया। सुबह उठकर जब वह घेर में गया तो वहां ताला टूटा पड़ा था तथा तीनों पशु वहां नहीं थे। एक भैंस, कटिया व भैंसा की कीमत करीब साढ़े तीन लाख बताते हुए उसने कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।