{"_id":"67df108c2133d804ba0fd26a","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-storehouse-goods-worth-rs-10-lakh-burnt-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-145336-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किरयाना के गोदाम में लगी आग दस लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किरयाना के गोदाम में लगी आग दस लाख का सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी साढौली कदीम। गांव मीरपुर गंदेवड़ में संचालित किरयाना एवं जनरल स्टोर के गोदाम में अचानक आग लगने से लगभग दस लाख रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। गांव मीरपुर गंदेवड़ निवासी अभिनव शर्मा का गांव में ही किरयाना एवं जनरल स्टोर का गोदाम है। गोदाम से फुटकर दुकानदारों को सामान सप्लाई किया जाता है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम में पीछे की ओर से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और मिल कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना पर थाना मिर्जापुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग में उसका लगभग दस लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।