{"_id":"6401d9f6bdc3328ae708640b","slug":"fire-break-out-in-a-cattle-shed-in-saharanpur-and-three-animals-got-burnt-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पशुशाला में लगी आग, किसान ने भागकर बचाई जान, तीन पशु बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पशुशाला में लगी आग, किसान ने भागकर बचाई जान, तीन पशु बुरी तरह झुलसे
Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Mar 2023 04:59 PM IST
सार
Saharanpur News : यहां पशुशाला में आग लग गई। इस दौरान किसान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन पशु बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
भीषण आग लगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। वहीं ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया गया कि बीती रात किसान महिपाल पुत्र मुला सिंह निवासी काशीपुर नौगांवा की गांव से बाहर छप्परनुमा पशुशाला है। वह रोजाना की तरह गुरुवार की रात में भी पशुशाला में सोया हुआ था। रात में लगभग एक बजे उसको गर्मी का अहसास हुआ तो देखा आग लग रही है। इस दौरान उसने किसी तरह पशुशाला से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
उसने बाहर निकलकर देखा कि उसकी पशुशाला का छप्पर आग की तेज लपटों के साथ धू-धू करके जल रहा है। इसके बाद उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पशुशाला के भीतर बंधी एक गाय और दो बैलों को बामुश्किल खूंटे से खोलकर निकाला। हालांकि तीनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। ग्रामीणों ने स्वयं ही आग पर किसी तरह काबू पाया।
यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला