फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR should be registered against Union Minister of State Ajay Mishra Teni: Mukesh

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के विरुद्ध दर्ज हो एफआईआर : मुकेश

Tue, 23 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
FIR should be registered against Union Minister of State Ajay Mishra Teni: Mukesh
सहारनपुर। भाकियू (टिकैत) के महानगर अध्यक्ष चौधरी मुकेश तोमर ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और किसानों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कि विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को दयाल कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में भाकियू टिकैत के महानगर अध्यक्ष ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी के चलते किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने धरना देने का मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसानों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसके चलते भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं के साथ ही किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में जेल में है। इसलिए उनकी मानसिक हालत को समझा जा सकता है। उन्होंने लखीमपुर खीरी के एसएसपी से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई तो पूरे प्रदेश में उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। इस दौरान अजनीश, नरेंद्र, प्रदीप, हर्षित, पंकज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed