फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR registered against former bank employee and his wife for swindling 18 lakh from a businessman.

Saharanpur News: कारोबारी से 18 लाख रुपये हड़पे, पूर्व बैंककर्मी व पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Jun 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against former bank employee and his wife for swindling 18 lakh from a businessman.
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी एक कारोबारी ने पूर्व बैंककर्मी और उनकी पत्नी पर 18 लाख रुपये हड़पने, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दंपती पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार जैन ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में कोर्ट रोड स्थित एक बैंक में कार्यरत रवींद्र कुमार से परिचय हुआ था। आरोप है कि दोनों के बीच विश्वास के आधार पर लेन-देन शुरू हुआ और मनोज जैन ने अलग-अलग तिथियों में रवींद्र कुमार को 18 लाख रुपये नकद उधार दिए। बाद में रवींद्र बैंक की नौकरी छोड़कर चला गया और रुपये वापस करने के नाम पर लगातार टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि पीड़ित को मार्च 2026 में फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व बैंककर्मी रवींद्र कुमार और उनकी पत्नी दर्शना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed