फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR for obstruction of drain construction: Mandalayukta

नाला निर्माण में व्यवधान डालने पर होगी एफआईआर : मंडलायुक्त

Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR for obstruction of drain construction: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को दिल्ली रोड पर नाला निर्माण का निरीक्षण किया और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि नाला निर्माण में कोई व्यवधान करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। कान्हा गोशाला के निरीक्षण में बरामदे की छत एक वर्ष में ही खराब हो जाने पर मंडलायुक्त ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त संजय कुमार ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव व निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ दिल्ली रोड पर नाला निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। महादेव ट्रेडर्स से विकास भवन की ओर आरसीसी नाला निर्माण में पेट्रोल पम्प के स्वामी द्वारा नाला निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था, जिस कारण वहां नाले का पानी आगे निकालने के लिए हयूम पाइप डाला गया था। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए ह्यूम पाइप को उखाड़कर नाला निर्माण के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नाले के आसपास फैली मिट्टी को उठवाने और सफाई के अलावा दिल्ली रोड पर दो जगह पडे़ कूड़े को भी साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे कूड़ा एकत्रित नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सांवलपुर नवादा में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। वहाँ उन्होंने गौवंश के रखरखाव तथा उसके भूसे चारे आदि के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने गोशाला के भवन का भी निरीक्षण किया। वे एक वर्ष में ही बरामदे की छत खराब देखकर दंग रह गए। उन्होंने उसे तत्काल ठीक कराने के साथ ही संबद्ध ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed