फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR Filed Against Six in Shooting of Uncle and Nephew

Saharanpur News: मामा-भांजे को गोली मारने के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Six in Shooting of Uncle and Nephew
बड़गांव। गांव नूनाबड़ी में शुक्रवार रात हुए गोलीकांड में पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पांच नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमले में गोली लगने से मामा भांजा घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते घर में सो रहे अब्दुल और उसके मामा शान मोहम्मद उर्फ भोला पर घर में घुसे लोगों ने गोलियां बरसा दी थीं। टांग में गोली लगने से मामा-भांजे घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात घायल अब्दुल के पिता सुल्तान की तहरीर पर जाबिर, मुंतजिर, गुफरान, बाबू, लुकमान और एक अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमित नागर का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर इस मामले को लेकर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने बड़गांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि बड़गांव पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed