फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR Filed Against 37 for Fraud and Embezzlement

Saharanpur News: धोखाधड़ी, हेराफेरी में 37 पर प्राथमिकी

Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against 37 for Fraud and Embezzlement
सहारनपुर। धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी और फर्जी दस्तावेजों बनाने का मामला सामने आया है। मामले में अदालत के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


वादी आशुतोष गोयल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बताया कि उसके पूर्वजों ने संपत्ति(मंदिर) खसरा नंबर 955, 959, 960/1 दरा मिलकाना अन्दरुन दर आबादी नूर बस्ती गढ़ी मलूक को शिवजी महाराज, रामचंद्र महाराज, लक्ष्मण महाराज को रजिस्टर्ड दानपत्र पर दान की थी। भूमि करीब पौने 18 बीघा है। तभी से भूमि इनके नाम पर चली आ रही है। बताया कि यह मंदिर सार्वजनिक है। आरोप लगाया कि उसके पिता दिवंगत सुभाष चंद गोयल ने विपक्षियों के साथ साजिश कर अपने जानकारों और रिश्तेदारों के नाम कई बैनामे करा दिए। साथ ही कब्जा भी करा दिया। आरोप लगाया कि संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने जिलाधिकारी को राजस्व अधिकारियों की एक समिति बनाकर मामले की जांच और आख्या देने के निर्देश दिए। आख्या में बताया कि न्यायालय उपजिलाधिकारी में योजित वाद में खसरा नंबर 995 रकबा 0.4920 हेक्टेयर, खसरा नंबर 959 रकबा 0.1130 हेक्टेयर, 960/1 रकबा 0.6040 हेक्टेयर कुल रकबा 1.2090 स्थानीय नगर निगम में निहित की गई। अदालत ने कहा कि मूल मालिक ने दानपत्र के माध्यम से भूमि को शिवजी, रामचंद्र, लक्ष्मण महाराज को दान कर समर्पित कर दिया है, फिर भूमि को कैसे व किसके द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से उपजिलाधिकारी सदर में दायर वाद के तहत संपत्ति को नगर निगम को राजगामी या लावारिस मानते हुए दिया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इनके खिलाफ हुई प्राथमिकी
आदेश के बाद थाना शहर कोतवाली ने अनवार कसाई, फारूक खान, अब्दुल शकूर, अब्दुल कय्यूम, खुर्शीद अहमद, शकूरन, अरशद, अकबर, उज्जैफ, मुस्तकीम, अदीब, चांद बिब्बी उर्फ फरीदा, हुमेरा नाज, यावर, अतीक, लियाकत अली, फैसल खान, फहमीदा बेगम, कहकशां, शाहिदा, बेबी, रियाज, अहमद, कासिफ खान, फरजाना, दानिश, रुकसार, आशकार, खुर्शीदा, सुल्ताना परवीन, रबिया, अशमा, इरफान, सगीर, कलीम, आयशा, जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed