फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR encroachers would be today

कब्जा करने वालों पर आज होगी एफआईआर

Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR encroachers would be today
Irrigation Department employee receives notice to the encroachers. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ढमोला नदी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर कराई जाएगी। डीएम ने सख्ती दिखाते हुए एडीएम वित्त को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिस पर एडीएम ने सिंचाई विभाग को तुरंत एफआईआर कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ढमोला नदी से अतिक्रमण हटाने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। अभी तक नोटिस भी पूरे नहीं दिए जा सके हैं। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में सख्ती बरतने और कार्रवाई करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरीश चंद्र को दिए। हरीश चंद्र ने सिंचाई विभाग को तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि सिंचाई विभाग ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई तो प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराकर ध्वस्तीकरण शुरू करा       दिया जाएगा।

 सिंचाई विभाग ने एफआईआर नहीं कराई तो फंसेंगे ः सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनाए जा रहे ढुलमुल रवैये को लेकर उनकी अतिक्रमण हटवाने की भूमिका को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है।

जिस पर एडीएम हरीश चंद्र ने चेतावनी दी है कि शनिवार को सिंचाई विभाग ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई तो एडीएम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। उनकी संलिप्तता मानी जाएगी।


18 को भेजा गया नोटिस शुक्रवार को सिंचाई विभाग द्वारा मोहल्ला साकेत, शास्त्रीनगर और विवेक विहार में नोटिस भेजा गया। जिससे मोहल्लों में हड़कंप मचा रहा। विभाग ने 18 लोगों को नोटिस जारी किए। कुछ लोगों के मकानों और दीवारों पर नोटिस चस्पा किए गए। अब तक लगभग 120 नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed