फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR against three in case of death of married woman after consuming poisonous substance

Saharanpur News: जहरीले पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत के मामले में तीन पर प्राथमिकी

Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
FIR against three in case of death of married woman after consuming poisonous substance
- मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानागढ़ में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, ससुर और सास पर आए दिन शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा संदलसिंह खुर्द निवासी अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बहन सोनिया की शादी 17 मई 2019 को ज्ञानागढ़ निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को उसका पति पवन कुमार, ससुर सुरेशचंद और सास चंद्रकला आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार बहन के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। 13 सितंबर को उसे फोन पर सूचना मिली कि बहन सोनिया देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इससे उसकी मौत हो गई। भाई ने तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर सोनिया ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पवन कुमार, सुरेशचंद और चंद्रकला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed