फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fine of Rs 9.65 lakh imposed on Medigram Hospital

Saharanpur News: मेडिग्राम अस्पताल पर लगा 9.65 लाख का जुर्माना

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 9.65 lakh imposed on Medigram Hospital
सहारनपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मरीज के उपचार में लापरवाही बरतने के मामले में मेडिग्राम अस्पताल पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन को यह राशि उस मरीज को देनी होगी उपचार में लापरवाही के कारण जिसे अपनी टांग गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन

गांव छापर निवासी महिपाल 27 जनवरी 2016 को सड़क हादसे में गंभीर चोटिल हुए थे। उनकी जांघ में गंभीर चोट आई थी। एक्स-रे रिपोर्ट में जांघ की हड्डी टूटना पाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिपाल को मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 28 जनवरी 2016 को मेडिग्राम हॉस्पिटल में हड्डी की जगह नस का ऑपरेशन कर दिया गया। पैर में वजन बांध दिया गया, लेकिन महिपाल को दर्द में कोई आराम नहीं मिला। दूसरे दिन महिपाल की टांग का एक ओर ऑपरेशन किया गया। इसके बाद भी महिपाल को आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन

दूसरे चिकित्सक को दिखाया, तब चला पता
पीड़ित एक अन्य चिकित्सक के पास पहुंचा। जहां पर बताया गया कि सही ऑपरेशन नहीं होने के कारण पैर में इंफेक्शन फैल गया है। पीड़ित फिर से मेडिग्राम में भर्ती हुआ। आठ फरवरी तक मेडिग्राम में महिपाल का इलाज चलता रहा। कोई आराम नहीं होने पर महिपाल को जॉलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। वहां महिपाल को बताया गया कि इंफेक्शन के कारण टांग में पस बन गई है। ऐसे में टांग काटने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। टांग गंवाने वाले महिपाल ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने अस्पताल प्रबंधन पर यह जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed