फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fighting broke into the house, four injured including two women

Saharanpur News: घर में घुसकर मारपीट, दो महिलाओं सहित चार घायल

Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fighting broke into the house, four injured including two women
देवबंद। मोहल्ला कोहला बस्ती में रंजिश के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक महिला का रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

कोहला बस्ती निवासी हसीन की पत्नी सलमा ने बताया कि वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। कुछ दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में उक्त पड़ोसी अपने तीन साथियों के साथ लाठी डंडों लेकर घर में घुस गया तथा मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच बचाव को आए पति हसीन, सास सरवरी और परिवार के शमीम को भी उक्त लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। सलमा ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया। वह बामुश्किल उनके चंगुल से छुट पाई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed