{"_id":"63961ee6781bfb72f23093a0","slug":"fight-over-molestation-in-wedding-procession-youth-injured-saharanpur-news-mrt617257181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारात में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारात में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। शादी समारोह में बारद्वारी के दौरान नाच रही युवतियों के साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा बरातियों व घरातियों के साथ मारपीट की गई। इसमें एक युवक घायल हो गया।
रविवार को थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर के अनुसूचित जाति के एक परिवार में गांव बीनपुर से बरात आई थी। मारपीट में घायल श्रीपाल पुत्र मूलचंद ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे बारद्वारी के दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे और डीजे पर नाच रही बारात की युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। बरातियों द्वारा छेड़खानी का विरोध किया गया तो युवकों ने मारपीट कर डाली। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद दुल्हा पक्ष तो फेरों पर चला गया जबकि ग्रामीण घायल को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि डीजे में नाचने को लेकर बच्चों में आपसी विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद