फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between two parties over allocation of ration shop, six injured

राशन की दुकान के आंवटन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over allocation of ration shop, six injured
जडौदा पांडा में मारपीट के घायल - फोटो : SAHARANPUR
राशन की दुकान के आवंटन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। मंगलवार को गांव जड़ौदा पांडा में एडीओ पंचायत राशिद अली व ग्राम सचिव राहुल कुमार की मौजूदगी में राशन डीलर की दुकान के आवंटन को खुली बैठक बुलाई गई थी।
ग्राम प्रधान शालू त्यागी समर्थित उम्मीदवार राखी पत्नी संदीप और दूसरे पक्ष की भावना पत्नी जोनी त्यागी के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर जुटे थे। इस दौरान भावना त्यागी पक्ष के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकान आवंटन के लिए कोई सूचना या मुनादी नहीं कराई गई। इसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें भावना त्यागी पक्ष के अमित पुत्र श्याम, उपदेश पुत्र शीशपाल व श्याम त्यागी पुत्र जहेंद्र और राखी पक्ष के संदीप, नीटू पुत्रगण ओमदत्त व अमरीश पुत्र कृष्ण लाल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव मौके से भाग खड़े हुए। सूचना के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष बना है। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर नहीं आई थी। ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार ने बताया कि आवंटन के लिए मुनादी कराई गई थी। जबकि थानाध्यक्ष ने बताया कि राशन की दुकान के आवंटन को लेकर जड़ौदापांड़ा के दो पक्षों में विवाद हो गया था। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed