फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fierce uproar over stopping farmers

किसानों को ट्रेन रोकने जाने से रोका, जमकर हंगामा

Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fierce uproar over stopping farmers
टपरी स्टेशन पर ट्रेन रोकने जाते भाक्यू किसानो नेताओ से वार्ता करते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रेल रोकने टपरी जंक्शन पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसे लेकर एक घंटे जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा हुआ। इसके बाद बैरिकेडिंग हटवाकर किसान प्लेटफार्म पर पहुंच गए और वहां धरना प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता सुबह 11 बजे टपरी रेलवे जंक्शन पर पहुंच गए। किसानों को रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से रोकने के लिए स्टेशन के गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात था। बैरिकेडिंग को खुलवाने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाकियू नेताओं ने बैरिकेडिंग नहीं हटाने पर जनपद में चार पांच स्थानों पर ट्रेन रोकने की चेतावनी दी। एक घंटे से अधिक समय की जद्दोजहद और हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे बैरिकेडिंग हटाई गई। किसान नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्म पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड ने मानवता को शर्मसार किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, जगपाल सिंह, अमित मुखिया, रघुवीर सिंह आदि ने भी विचार रखे। संचालन चौधरी अशोक कुमार और अध्यक्षता अमीर हैदर जैदी ने की। इस दौरान जिले सिंह, संजय, मनीष कुमार, प्रदीप शर्मा, निर्भय फौजी, सोहनवीर, सचिन, सुरेश प्रमुख, बबलू, प्रवीण, योगेंद्र, पुनीत, इकराम, राजवीर, भूपेंद्र त्यागी, प्रदीप ठाकुर, नीटू, अजनीश, मनोज, बलवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं किसानों की मांगें
- तीनों कृषि कानून तत्काल वापस कराए जाएं
- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी के लिए कानून बने
- लखीमपुर कांड के दोषियों को मौत की सजा दिलाई जाए
- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाए
- सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली दिलाई जाए
- गन्ने की पत्ती और पराली के जलाने पर लगी रोक हटाई जाए
- भूमि अधिग्रहण की समीक्षा कर एक समान मुआवजा एवं चक मार्ग दिलाया जाए
भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका
ट्रेन रोकने जा रहे भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टपरी रेलवे क्रॉसिंग से पहले ही रोक लिया। बाद में बडी मुश्किल से उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के नेतृत्व में टपरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को फांसी की सजा दी जाए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए किसानों के नाम पर एक स्मारक बनाने, कृषि कानूनों को वापस लेने और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद, जिलाध्यक्ष तौहीद अली, राहुल शर्मा, सुभान राव, बलविन्दर सिंह बग्गा, बृजेश कश्यप, दुष्यंत त्यागी, कमाल नासिर, मुस्तफा राव, राव रियाजुल, मनिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एवं एसएसपी भी रहे मौजूद
किसानों के आंदोलन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से टपरी रेलवे जंक्शन पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉॅ. एस चनप्पा भी मौजूद रहे। उनके साथ एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी मौजूद रहे।

सहारनपुर के टपरी स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाक्यू किसानो को रोकने को रेलवे ट्रेक के पास तैनात

सहारनपुर के टपरी स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाक्यू किसानो को रोकने को रेलवे ट्रेक के पास तैनात - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed