फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fewer people arrived to get anti-corona vaccine

कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने कम ही लोग पहुंचे

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fewer people arrived to get anti-corona vaccine
बड़गांव में बुजुर्ग को कोराना टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने कम ही लोग पहुंचे
विज्ञापन

छुटमलपुर/चिलकाना/बड़गांव/तीतरो। तीसरे चरण में शामिल 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। पहले दिन कम लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंचे।
मुजफ्फराबाद पीएचसी के अंतर्गत टीकाकरण के पांच सत्रों का आयोजन किया गया। प्रत्येक सत्र में 125 लोगों को टीकाकरण को लक्ष्य रखा था लेकिन पांचों सत्रों में केवल 87 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मीनू गोयल ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी डर और झिझक के टीका लगवाएं। इससे कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

फतेहपुर और हरोड़ा सीएचसी के इंचार्ज डा. कपिल देव ने बताया कि फतेहपुर सीएचसी पर 57 और हरोड़ा सीएचसी पर 54 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी सुल्तानपुर में पहली बार टीकाकरण हुआ। शुभारंभ चेयरमैन अकबर कुरैशी, दिशा सामाजिक संगठन के संयोजक केएन तिवारी और समाज सेवी बालकृष्ण शर्मा ने किया। अस्पताल में 120 के सापेक्ष 92 लोगों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को भी सीएचसी में वैक्सीन दी जाएगी। बड़गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 130 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान एएनएम विभा पांडेय, रेनू, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीतरो में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जावेद मलिक ने बताया कि 120 के लक्ष्य के सापेक्ष 34 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। डा. हिमानी, पूजा, हिमांशु, रीना, सोनिका, चोखेलाल, राजकुमार आदि स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed