{"_id":"62015f9ceb76de182953921a","slug":"fewer-children-reached-school-kovid-guide-line-was-not-followed-saharanpur-news-mrt5761702122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बच्चे पहुंचे स्कूल, नहीं हुआ कोविड गाइड लाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बच्चे पहुंचे स्कूल, नहीं हुआ कोविड गाइड लाइन का पालन
विज्ञापन
बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कक्षा में बैठी छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/अंबेहटा/नानौता (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण महामारी के चलते एक महीने से बंद पड़े स्कूल-कॉलेज सोमवार को खुले। हालांकि छात्र-छात्राओं की संख्या नाममात्र की रही। इसमें भी सरकार की कोविड संबंधी गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।
बेहट में सुबह पौने दस बजे शाकंभरी रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में जा रही छात्राओं में से कुछ ने मास्क पहन रखा और कुछ बिना बिना मास्क पहने ही गेट से एंट्री कर रही थी। गेट पर सैनिटाइजर की भी कॉलेज प्रबंधन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं थी।
अंबेहटा के अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक माह बाद स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम रही। छात्र-छात्राओं ने मास्क तो लगाया हुआ था, लेकिन कक्षाओं में बैठने के दौरान उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया गया। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को केवल तीस प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कर हाथों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में भी पहले दिन उपस्थिति बेहद कम रही। कॉलेज में कक्षा 9 से 12 वीं तक करीब 22 सौ छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन सोमवार को मात्र 60 छात्र छात्राएं उपस्थित रही। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रवेश द्वार पर ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कर हाथों को सैनिटाइज कराया गया। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

बेहट में कालेज जाती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR