{"_id":"6367e8c95774e3195c416f3c","slug":"fever-outbreak-in-naugaowa-village-group-saharanpur-news-mrt6124142129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांवा ग्राम समूह में बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांवा ग्राम समूह में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन
बेहट/शाकंभरी। ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव नौगांवा ग्राम समूह में इन दिनों बुखार का प्रकोप बना है। नौगांवा ग्राम समूह के गांव समसपुर, चकअबाबाकरपुर, दौड़बसी, बेगपुर, रजापुर, काशीपुर, हसनपुर सहित कई गांवों में ग्रामीण बुखार की चपेट में है।
अलीपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. असलम, ग्राम प्रधान ताहिरा बेगम, समरीन, अब्दुल हसन, सोमवती, मुर्शीदा, इशरत, फुरकान, आनंद, हुकमी, आसिफ मलिक, नरेंद्र चौहान, सुशीला चौहान, सोनू, मोनू, रुपा पत्नी सोनू, लीला माता, गुरविंदर, आशू, अंकित पुत्र सेवाराम, श्रद्धा, सईदा, सुलेमान, राबिया, शमसीदा, मुकेश, सोपाल, मतली पत्नी मुकेश, वंशिका पुत्री मुकेश, अब्बल हसन सहित काफी ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। कई पीड़ित की हालात तो ऐसी है कि निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती रहने के बाद दोबारा से फिर बुखार की चपेट में आ गए।
ग्राम प्रधान हसनपुर लोकेश धीमान, बेगपुर के प्रधान मो. इकराम, रजापुर के प्रधान शहजाद मलिक आदि का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई भी कैंप लगाकर न तो दवाइयों का वितरण किया गया और न ही ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर कोई टेस्टिंग की गई। सीएचसी साढ़ौली कदीम के प्रभारी डॉ. नितिन कंदवाल ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे और दवाइयां वितरित कराई जाएंगी। संवाद