फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female students portrayed many dimensions of women

छात्राओं ने नारी के कई आयामों का किया चित्रण

Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Female students portrayed many dimensions of women
बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा नारी शक्ति विषय पर तैयार किए गए पोस्टर। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने नारी के कई आयामों का चित्रण किया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख जलाकर किया। उन्होंने कहा महिलाओं को पूरी स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है, ये उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। महिलाओं को भी अपनी पूर्वधारणाओं को बदलने की जरूरत है कि वे कमजोर है और कोई भी उन्हें धोखा दे सकता है या उनका प्रयोग कर सकता है। इसके बजाय उन्हें ये सोचने की आवश्यकता है, कि उनमें पुरुषों से अधिक शक्ति है और वो पुरुषों से बेहतर कर सकती है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में छात्रा अंशुल, अना, पज्ञा, विभा सिंघल, आयशा अली, जैनब आदि ने पोस्टर पर नारी की शक्ति का शानदार चित्रण किया। एनसीसी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सोनी ने कहा छात्राओं को आत्म निर्भर बनना चाहिए। इसमें डॉ. यामिनी पांडेय, डॉ. यजुवेंद्र कुमार, डॉ. शरद चौधरी, डॉ. बेगराम आदि प्राध्यापक रहे।

बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा नारी शक्ति विषय पर तैयार किए गए पोस्टर।

बेहट के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा नारी शक्ति विषय पर तैयार किए गए पोस्टर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed