{"_id":"641816285e9a3bbf22024176","slug":"father-locked-his-daughter-in-room-with-friend-assaulted-two-including-father-arrested-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटी को दोस्त के साथ कमरे में किया बंद, रात भर दरिंदगी का शिकार हुई युवती, पिता सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बेटी को दोस्त के साथ कमरे में किया बंद, रात भर दरिंदगी का शिकार हुई युवती, पिता सहित दो गिरफ्तार
Mon, 20 Mar 2023 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:45 PM IST
सार
सहारनपुर में एक पिता ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए अपनी सौतेली बेटी को दोस्त को सौंप दिया।इसमें युवती की मां ने भी उसका साथ दिया और दोस्त के साथ बेटी को कमरे में बंद कर दिया। युवती रात भर दरिंदगी का शिकार होती रही और माता पिता चुप्पी साधे रहे। पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता व उसका दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म कराने वाले पिता और दुष्कर्म के आरोपी को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी मां पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने 14 मार्च को देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल को तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि उसके पिता और मां ने 13 मार्च की रात राशिद निवासी अलीपुर थाना सरसावा को घर बुलाया था। इसी दिन रात में उसे राशिद के साथ पिता और मां ने एक कमरे बंद कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, बागपत में सांड ने ली किसान की जान
विज्ञापन
आरोप है कि राशिद ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राशिद, युवती के पिता और माता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ पीड़िता के बयान दर्ज कराए। रविवार को पुलिस ने आरोपी राशिद और युवती के पिता को गिरफ्तार किया किया है।
वहीं, देहात कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने वाले नाजिमपुरा कॉलोनी निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।