फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father-in-law surrenders in case of woman's murder

पुत्रवधु की हत्या के मामले में ससुर ने किया सरेंडर

Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law surrenders in case of woman's murder
पुत्रवधु की हत्या के मामले में सरेंडर करने वाला ससुर - फोटो : SAHARANPUR
महिला की हत्या के मामले में ससुर ने किया सरेंडर
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात सारजेंट अमराव सिंह राठौर की पत्नी पूजा राठौर की हत्या के मामले में आरोपी ससुर श्रवण सिंह राठौर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। 17 फरवरी को पूजा की हत्या हुई थी।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुपारी देकर ससुर श्रवण सिंह राठौर ने हत्या कराई थी। आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार था। इस मामले में पुलिस दो सुपारी किलर मोनू और प्रवेज फौजी को पकड़कर पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में नामजद पुत्रवधु की सास भी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी ससुर को कोर्ट से रिमांड पर लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला
राजस्थान के बीकानेर के मोहल्ला विष्णु विहार निवासी अमराव सिंह राठौर सहारनपुर के एयरफोर्स स्टेशन में सारजेंट के पद पर तैनात हैं। वह सरसावा में ही अपनी पत्नी पूजा राठौर के साथ रहते थे। 17 फरवरी को पूजा सरसावा स्थित अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उनके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर में सारजेंट ने अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों पर शक जाहिर किया था। पूजा का शव 21 फरवरी को हरियाणा के जनपद यमुनानगर में यमुना नदी के पास से बरामद हुआ था। विवाहिता के ससुर श्रवण सिंह राठौर और सास किरण कंवर ने सुपारी देकर पुत्रवधु की हत्या कराई थी। सास-ससुर पुत्र द्वारा प्रेम विवाह करने से नाखुश थे। इसी के चलते पुत्रवधु की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed