फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will take into account, seeds, farm equipment subsidies

किसानों के खाते में जाएगी बीज, कृषि यंत्रों की सब्सिडी

Sun, 27 Sep 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
इफको की ओर से आयोजित किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब बीज और कृषि यंत्रों की सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग में किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव नंदी फिरोजपुर में आयोजित किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को टिकाऊ खेती के लिए रासायनिक खादों के साथ ही देशी खाद का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने जैव उर्वरकों और हरी खाद का प्रयोग करने पर जोर देते हुए इसके लाभों से अवगत कराया। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक एमके सिंह ने कहा कि सहकारी बैंक समितियों के माध्यम से मात्र तीन प्रतिशत की ब्याज दर पर फसल ऋण उपलब्ध कराता है। उन्होंने इसकी समय से अदायगी कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त सहकारिता हरेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक से ऋण लेने वाले किसान को फसल का बीमा कराना अनिवार्य है। इससे प्राकृतिक आपदा में मुआवजा मिलता है। इफको के सहायक क्षेत्र प्रबंधक राजेश कुुमार ने कहा कि किसानों को मृदा में पोटाश की कमी दूर करने के लिए डीएपी के स्थान पर एनपीके का इस्तेमाल करना चाहिए।


 मुख्य प्रबंधक मदनपाल सिंह, केवीके वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने भी विचार रखे। इस दौरान सेठपाल सिंह, रामकुमार, बिजेंद्र कुमार, मोहम्मद शफीक, संदीप कुमार, ध्यान सिंह, पीतांबर सिंह, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, रमेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed