फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will get more benefit from Center of Excellence

केवीके में जल्द शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get more benefit from Center of Excellence
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू हो जाएगा। इसके प्रथम चरण में भवन निर्माण को काम लगभग पूरा हो गया है। इसमें मशरूम एवं आम उत्पादकों और मधुमक्खी पालकों को न सिर्फ नवीनतम तकनीकी जानकारी मिलेगी, बल्कि इनके उत्पादों में वैल्यू एडिशन के गुर भी सिखाए जाएंगे। जिससे किसानों को उनके उत्पादों को अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

किसानों को नवीनतम तकनीक से लैस करने के लिए प्रदेश के कई कृषि विज्ञान केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जनपद के केवीके परिसर में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मशरूम, आम और शहद उत्पादकों को इसमें वैल्यू एडिशन करने की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें फूड प्रोसेसिंग के साथ ही किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे किसानों को उनके उत्पादों से अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन लगभग तैयार हो गया है, जल्द ही इसमें मशीनरी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी हो जाएंगी। इस सेंटर के बनने से जनपद के मशरूम उत्पादकों, मधुमक्खी पालकों और आम के बागवानों को काफी लाभ होगा। --- डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- मशरूम एवं आम उत्पादन और मधुमक्खी पालन की नई तकनीक।
- आम, मशरूम से अचार, जैम, ड्राई पाउडर से लेकर पैकिंग तक का प्रशिक्षण।
- खाद्य प्रसंस्करण के लगेंगे नवीनतम उपकरण।
- शहद की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के गुर।
जिले में आम की बागवानी -------- 25 हजार हेक्टेयर
आम की उत्पादकता प्रति हेक्टेयर --- 11.50 मीट्रिक टन
जिले में मशरूम उत्पादक ------ 290
प्रतिवर्ष मशरूम उत्पादन ----- 350 मीट्रिक टन
मधुमक्खी पालक -------------- 05 हजार
प्रतिवर्ष शहद उत्पादन --------- 15 हजार क्विंटल
नोट: उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed