फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers took out tractor rally in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor rally in protest against agricultural laws
नानौता में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने ग्राम टिकरौल से किसान सहकारी चीनी मिल नानौता तक नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून के प्रति विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम टिकरौल में सड़क किनारे क्षेत्र के अन्य गांवों महंगी, हैदरपुर, बहलोलपुर, लंढौरा, सालियर, छछरौली, नानौता आदि के करीब सौ से अधिक किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यहां से किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया। ग्राम टिकरौल से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली ग्राम लंढौरा, हिमामपुर, नानौता गंगोह रोड, संजय चौक होते हुए किसान सहकारी चीनी मिल पर पहुंची। जहां किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम से मिलकर किसानों के बकाया गन्ने के भुगतान की मांग की। जीएम डॉ प्रशांत कुमार ने 15 जनवरी तक पिछले साल के गन्ना भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस पर किसान सहमत हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली के दौरान भूपेंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, विजित पवार लंढोरा, निशांत चौधरी, सत्यम चौधरी, योगेश सालियर, सुभाष नेता, उपेंद्र चौधरी, मनुज चौधरी, मनोज चौधरी, गणेश चौधरी, विवेक कुमार, पूर्व प्रधान विकास चौधरी, अजय कुमार, राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान वाहनों की लाइन लगी
किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के चलते दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित संजय चौक पर रैली गुजरने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। ट्रैक्टर रैली के दौरान लगभग 15 मिनट आवागमन बंद रहा। इस दौरान ट्रैक्टर रैली के साथ थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि, एसएसआई धीरेंद्र मलिक, एसआई कुंवर पाल सिंह भी रहे।

नानौता में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान

नानौता में ट्रैक्टर रैली निकालते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed