{"_id":"628e7725e21faa3fbf132f20","slug":"farmers-stopped-road-construction-work-after-lifting-soil-from-the-field-saharanpur-news-mrt590158645","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से मिट्टी उठाने पर किसानों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से मिट्टी उठाने पर किसानों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहे मिट्टी कार्य को किसानों के विरोध के चलते रोकना पड़ा। इस दौरान किसानों व सड़क ठेकेदार के बीच जेसीबी से खेत से मिट्टी उठाने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
बुधवार को रोगला चकखिजरपुर संपर्क मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण को लेकर मिट्टी कार्य शुरू किया गया। जिसको किसानों के विरोध के चलते ठेकेदार को बीच में ही रोकना पड़ा। किसान राकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, भंवर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, मुकेश कुमार व प्रमोद कुमार का कहना था कि राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग की चौड़ाई से ज्यादा मौके पर मार्ग की चौड़ाई है। उसके बावजूद किसानों के खेत से जेसीबी से मिट्टी उठाकर सड़क को और अधिक चौड़ा किया जा रहा है जो कि उनके साथ सरासर नाइंसाफी है। उनकी गन्ने सहित अन्य फसलों का मिट्टी खोदाई से भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई राजस्व अभिलेखों के अनुसार होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने किसानों को राजस्व अभिलेखों के अनुसार ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया तथा जिस किसान के खेत से कार्य शुरू करते समय अधिक चौड़ीकरण हो गया है उसे कम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।