Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers staged a protest demanding compensation for Chak Marg

चक मार्ग के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest demanding compensation for Chak Marg
नागल (सहारनपुर)। शनिवार को चक मार्ग के मुआवजे की मांग को लेकर मीरपुर रेलवे फाटक के पास किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था जब तक उनकी समस्या का नहीं होता रेल माल गलियारे पर पोल नहीं गड़ने देंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार को किसानों ने रेल गलियारे पर विद्युतीकरण के लिए लगाए जा रहे पोल के कार्य को रुकवा दिया था। किसानों कहना है कि करीब 10 साल पूर्व उनकी खेतों में जाने वाली चकरोड का रेलवे ने अधिग्रहण कर लिया था। इसका पैसा उन्हें आज तक नहीं मिला, जबकि वह पैसा किसान को मिलना चाहिए। ताकि वह अपनी जमीन में से चकरोड छोड़ दें। शनिवार को किसानों को जानकारी मिली कि रेलवे के मजदूर पोल लगाने आ रहे हैं। इस पर किसान मौके पर इकट्ठा होने लगे। कुछ देर बाद वह धरना देकर बैठ गए। किसानों का कहना था कि प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है। रेलवे ने जब उनका पैसा प्रशासन के खाते में ट्रांसफर कर दिया है तो वह उन्हें इसका भुगतान क्यों नहीं कर रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों से बात भी हुई लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। उन्होंने चेतावनी दी जब तक चकरोड का पैसा उन्हें नहीं मिलता तब तक वह काम नहीं होने देंगे। बाद में एसडीएम देवबंद राकेश कुमार ने किसानों से दूरभाष पर बात कर उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने में मंडल उपाध्यक्ष भाकियू तोमर चौ वीरेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार वालिया, विजेंद्र सिंह, जगदीश, पवन शर्मा, अंकुश वालिया, अभिलाष चौधरी, अकरम, सुलेमान, राव अशफाक, विशाल वालिया, असलम, बंटी, सिंटू, सनी, मुकेश, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed