फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers should take advantage of various schemes of the government: Jaswant Saini

किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं: जसवंत सैनी

Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of various schemes of the government: Jaswant Saini
दाबकी रोड स्थित एक सभागार में लगे किसान मेले को संबोधित करते मंत्री जसवंत सैनी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि किसान मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों से फसल चक्र अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

सोमवार को दाबकी रोड स्थित एक सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जनपद स्तरीय किसान मेला और खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाते हुए उत्तम खेती करें। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने किसानों से खेती में नई तकनीक का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक, जैविक खेती कर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न पैदा करें। मशरूम का उत्पादन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने खरीफ की रणनीति, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी लागत कम कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने किसानों को खरीफ की फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। ग्राम नुनियारी के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण पवन विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना, अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, रविंद्र बर्नवाल, किसान नेता श्यामबीर त्यागी, मुनेश त्यागी आदि ने भी विचार रखे। संचालन यशवीर सिंह सैनी ने किया।
विज्ञापन

किसान मेले में लगे 15 स्टॉल
किसान मेले व खरीफ गोष्ठी में 15 स्टॉल लगाए गए। इनमें बीज, कृषि यंत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, प्राकृतिक खेती से जुडे़ उत्पादों, महिला समूह, मशरूम, रेशम उत्पादन शहद उत्पादन एवं मत्स्य आदि से संबंधित शामिल हैं।

दाबकी रोड स्थित एक सभागार में लगे किसान मेले में लगे मशरूम के स्टाल पर जानकारी लेते सीडीओ व कृषि अ?

दाबकी रोड स्थित एक सभागार में लगे किसान मेले में लगे मशरूम के स्टाल पर जानकारी लेते सीडीओ व कृषि अ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed