फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers owe Rs 378 crore on five sugar mills in the district

सहारनपुर: जनपद की पांच चीनी मिलों पर किसानों के 378 करोड़ रुपये बकाया

Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers owe Rs 378 crore on five sugar mills in the district
सहारनपुर। शासन प्रशासन के तमाम प्रयास किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। जिले की छह में से पांच चीनी मिलों पर 376.31 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। समय पर गन्ना मूल्य नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में देवबंद को छोड़कर अन्य सभी पांचों चीनी मिलों पर गन्ना मूल्य बकाया है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। गन्ना क्रय अधिनियम के अनुसार मिल में सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाना चाहिए। इसके बाद भुगतान करने पर बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देनेे का प्रावधान है। शासन प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते जिले की पांच चीनी मिलों पर 376.31 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। समय पर भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने रोजमर्रा के खर्चों से लेकर शादी विवाह करने तक में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोले किसान
गांव इशहाकपुर के किसान पलटूराम स्वामी ने बताया कि वे गांगनौली चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करते हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अब परिवार में लड़की की शादी है। इसके लिए ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सलेमपुर गदा के किसान सईद रावत का कहना है कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में हैं, जबकि बिजली का कुछ महीने का बिल बकाया होने पर नलकूप का कनेक्शन तक काट दिया जाता है। बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं।

सभी चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पांच मिलों पर करीब 376. 31 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। बकाया भुगतान में कोताही बरतने वाली मिलों पर कार्रवाई की जाएगी। --- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य (करोड़ में)
मिल बकाया
गांगनौली 217.44
शेरमऊ 30.74
गागलहेड़ी 54.16
नानौता 39.48
सरसावा 35.21
---- नोट: गन्ना विभाग के 13 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed