{"_id":"5a00b0014f1c1b68678b9e2c","slug":"farmers-on-the-road-demonstrated-on-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे किसान, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे किसान, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से उलझते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू ने गांधी पार्क से कमिश्नरी तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर डीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
डीएम पीके पांडे के शहर से बाहर होने के चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। जुलूस में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों सहित अन्य वाहनों के होने के चलते शहर में दिन भर जाम लगा रहा।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गांधी पार्क मैदान में एकत्र हुए। वहां से किसान नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के शहर से बाहर होने के कारण वहां से किसान का जुलूस कमिश्नरी कार्यालय पहुंचा। बाद में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शकारी किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि चाहे भूमि अधिग्रहण का मुद्दा हो बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का अधिकारी किसानों की समस्याओं को हल करने के प्रति गंभीर नहीं है।
भाकियू किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारी किसानों की बात तक सुुनने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद कलक्ट्रेट तिराहे से जुलूस कमिश्नरी कार्यालय पहुंचा।
कमिश्नर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने, एक सप्ताह में गन्ना मूल्य भुगतान कराने, धान खरीद में बिचौलियों को समाप्त करने और किसानों को विद्युत संयोजन जारी कराने की मांग की गई।
अमीर हैदर जैदी, अशोक कुमार, जगपाल सिंह, मुकेश तोमर, अरुण राणा, मेवाराम, घनश्याम राणा, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र कांबोज, संजय चौधरी, सुरेश चौहान, प्रदीप ठाकुर, देशपाल, प्रवीण, बृजपाल सैनी, नीटू, विकास, राजवीर, राजपाल, संजील, विनय, संजय आर्य, आलिम, इमरान, कान सिंह, सुखवीर, महीपाल, कमलेश, संजीव, मांगेराम, भीम सिंह, कालूराम, आदि रहे।