फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers do not want begging in the name of Samman Nidhi

सम्मान निधि के नाम पर किसानों को नहीं चाहिए भीख

Sun, 16 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers do not want begging in the name of Samman Nidhi
शेरपुर में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा तमाम दावों के बाद भी प्रदेश सरकार चीनी मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर खानजादपुर में आयोजित भाकियू की पंचायत में चौधरी चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर किसानों की अनदेखी कर रही है। डीजल, खाद, बीज और कीटनाशकों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। ये सभी उत्पाद नकली भी बाजार में बिक रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने में सरकार विफल साबित हुई है। किसानों के सामने अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आर्थिक संकट खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों का हित साधने में लगी है।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ना होगा। जिला प्रवक्ता मा. रघुवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह कांबोज ने कहा केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये की भीख अब उन्हें नहीं चाहिए। सरकार किसान को उसकी फसलों का वाजिब दाम समय पर दिलाए। इसमें पप्पू को शेरपुर ग्राम अध्यक्ष और मुंतजीर को ग्राम उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष बबली कांबोज, चौधरी मनोज कमाली, मोहम्मद कामिल, सुरेंद्र कांबोज, उपाध्यक्ष केहर सिंह, प्रधान शेरपुर अनुज कांबोज, अन्वेष कांबोज आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed